कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता दीदी को झटका, भाजपा की रथयात्रा से ब्रेकर हटा

कलकत्ता : भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल से अब राहत वाली खबर निकलकर आई है, जिसका उन्हें बेशब्री से इंतजार था | दरअसल देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा अमित शाह के नेतृत्व में बंगाल में रथयात्रा करना चाहती थी लेकिन उसकी चाह के पीछे थी ममता सरकार की अनुमति | हालांकि अब इसको सरकार तो नहीं लेकिन कोर्ट के सहारे हरी बत्ती मिल गई |

भाजपा की रथयात्रा को ममता सरकार नें कहा था नो :

भारतीय जनता पार्टी 2019 के फाइनल को देखते हुए पश्चिम बंगाल में जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार खातिर रथयात्रा करना चाहती थी लेकिन इस बीच आ गया था ममता सरकार का ब्रेकर | दरअसल सरकार नें कहा था रथयात्रा से सूबे में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ सकते हैं | इसीलिए सरकार नें इसको नो कह दिया था फिर क्या था ? भाजपा भी ऐसे ही कहाँ मानने वाली थी वो सोमवार 17 दिसंबर को पहुंच गई कलकत्ता हाईकोर्ट, और कहा कि देखिए सरकार यात्रा को कैसे मना कर रही है ?

कोर्ट की एकल बेंच की भी नो, अंत में खंडपीठ से हरी झंडी :

भले ही भाजपा नें कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन उसकी एकल पीठ नें ममता सरकार के ही आदेश को सही माना था | लेकिन भाजपा इसके बाद मामला लेकर पहुंच गई खंडपीठ के पास जहाँ उसकी अरज को सुना गया और आख़िरकार अब रथयात्रा को हरी झंडी मिल गई |
भाजपा अब अगले डेढ़ महीने पूरे राज्य की सभी 42 संसदीय क्षेत्रों में जोरदार तरीके से रथयात्रा निकल कर जनता के बीच जाएगी |

Leave a Reply

Previous Story

पेट्रोल पंप डीलर वितरण में लागू हुआ आरक्षण, लकी ड्रा में भी कोटा लागु

Next Story

हनुमान जी मुसलमान थे, हिंदू नहीं : भाजपा नेता बुक्कल नबाव का विवादित बयान

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…