टिकट वितरण के बाद कांग्रेस मे महाभारत शुरु

कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी भी प्रत्याशी या नेता को मनाने की कोशिश नहीं की गई है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अभी 48 सीटों को फाइनल करने के लिए दिल्ली में कई बड़े नेता जमे हुए हैं। दिल्ली में नाराज नेताओं के समर्थकों ने पैराशूटर्श के खिलाफ राहुल गांधी के घर पर प्रदर्शन किया और एआईसीसी दफ्तर पर अशोक गहलोत, भंवर जितेंद्र सिंह की गाड़ी को रोक कर नारेबाजी की।
कहाँ कहाँ हुआ विरोध प्रदर्शन- ओसिया,धौलपुर, और शाहपुरा में समर्थकों ने जम कर हंगामा किया ।धौलपुर से सीपी शर्मा को टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों ने कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल सीट से टिकट नहीं मिलने के विरोध में उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तिफा दे दिया है।ज्योति ने अपना इस्तिफा राहुल गांधी को भेजा है।
कोटा में भी बगावत के गीत अच्छे रूप में बज रहे थे, कोटा में कई नेता बागी हो गये।कोटा दक्षिण से राखी गौतम का टिकट फाइनल होने पर पंकज मेहता के समर्थकों ने विरोध किया।
अब देखना ये है कि पार्टी का यह महाभारत कब खत्म होगा।

Leave a Reply

Previous Story

ख़राब पढ़ाई के कारण IIT से निकाले गए 90% छात्र आरक्षित श्रेणी के: रिपोर्ट

Next Story

“सवर्णो को देंगे पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा” – MP BJP मैनिफेस्टो

Latest from राजस्थानी रण

टोंक डीएसपी को हटाये जाने पर ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन, कहा राजनैतिक दबाव के चलते किया गया निलंबित

टोंक- राजस्थान के टोंक जिले में डीएसपी रूद्र प्रकाश शर्मा को निलंबित करने पर ब्राह्मण समाज…