अन्य समुदायों के आरक्षण पर महाराष्ट्र सीएम : आरक्षण नहीं पिछड़ेपन की समस्या का हल

मुंबई (महाराष्ट्र) : राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस नें आरक्षण पर बहुत बड़ा बयान दे दिया है | दरअसल आरक्षण पर बयान 16% मराठा आरक्षण बिल विधानसभा सभा में पास होने पर अन्य समुदायों की मांग के बाद आया है |

आरक्षण एक समाधान नहीं है : देवेंद्र फणनवीस 



महाराष्ट्र की देवेंद्र फणनवीस वाली भाजपा सरकार आरक्षण के मुद्दे में धर्मसंकट में फंस चुकी थी | लेकिन सूबे के मुखिया नें अपने एक बयान में कह दिया है कि आरक्षण एक समाधान नहीं है |

उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ” यदि आरक्षण हर समुदाय को दे दिया जाए, तब भी 90% युवा पीढ़ी को सरकारी नौकरियां नहीं दी जा सकती | ”

सरकार एक साल में 25 हजार नौकरियां दे सकती है : सीएम 

आरक्षण पर आगे मुख्यमंत्री नें कहा कि ” सरकार केवल 25000 ही नौकरियां एक साल में दे सकती है ” |

इसी के आगे जोड़ते हुए फणनवीस ने कहा कि ” आरक्षण एक हल नहीं है ” |



आपको बता दे कि 29 नवंबर 2018 को राज्य की विधानसभा में मराठाओं के लिए भाजपा सरकार नें 16% मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मत से पास हुआ था | उसके बाद से अल्पसंख्यक मुस्लिमों के आरक्षण की मांग भी AMIM ने उठाई थी |

Leave a Reply

Previous Story

हत्या व रेप पीड़ित दलितों को हर माह 5 हजार रूपए पेंशन देगी योगी सरकार

Next Story

हरियाणा पीजीटी संस्कृत का परिणाम घोषित 200 में से 20 अंक वाले देंगे अपनी शिक्षा

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…