WC19: ममता बोलीं “फ़िर से जीत पर बधाई टीम इंडिया’, ट्रोलर्स बोले- ‘सब राम की कृपा है दीदी’

नईदिल्ली : भारत जी दूसरी जीत पर ममता बैनर्जी नें बधाई दी तो ट्रोलर्स नें एक तरफ से जय श्री राम लिखकर कहा ये सब उनकी कृपा है |

शनिवार को इंग्लैण्ड के ओवल मैदान में भारत नें कंगारुओं को कड़े मुकाबले में 36 रनों से पटखनी दे दी | पहले टॉस जीतकर सेनापति कोहली की टीम नें 50 ओवरों में 352 रनों का हिमालय जैसा लक्ष्य दिया | पारी के दादा रहे गब्बर यानी शिखर धवन जिन्होंने दरवाजा तोड़ 117 ठोंके वहीं सेनापति कोहली नें फाटकतोड़ 82 ठोंक डाले |

बाद में बचा खुचा काम भारतीय गेंदबाजी नें कर दिया और इस तरह से भारत अपने दूसरे मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका के बाद कंगारू आस्ट्रेलिया से जीत गया |

वहीं इस जीत पर देश दुनिया से टीम को बधाई मिली | इधर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नें भी अपने ट्वीट संदेश में भारतीय टीम को बधाई दी और कहा “फिर से जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई | और ये सिलसिला जारी रखें |”

ममता दीदी के इस ट्वीट पर ट्रोलर्स नें नें कई तरह की बातें लिखना शुरू कर दिया, खबर लिखे जाने तक उनके इस ट्वीट पर 4300 से अधिक लाइक्स, 279 रीट्वीट और 651 जवाब दिए गए लेकिन इनमें से 80% लोगों नें जवाब में दीदी को केवल और केवल लिखा “जय श्री राम” | इसके अलावा कुछ ट्रोलर्स नें यहाँ तक कहा कि “सब राम की कृपा है दीदी” |

Leave a Reply

Previous Story

‘जातिगत आरक्षण को धीरे-धीरे करके ख़त्म कर देना चाहिए’ – कुमार विश्वास

Next Story

चुनाव से पहले खट्टर सरकार का बड़ा दांव, जनरल की सीटों से OBC की होगी भर्ती…!

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…