मौलाना ने हज़रत आदम को बताया था हिन्दुओं का बाप, हाई कोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इंकार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को फेसबुक पर एक वीडियो के प्रसार को लेकर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया, जिसमें एक मौलाना को यह कहते हुए देखा गया था कि ‘हजरत आदम हिंदुओं का पिता है’।

FIR दर्ज कराने वाले महेश पांडेय ने वीडियो को फेसबुक पर देखा था जिसके बाद उन्होंने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के रायपुर गाँव में जाबिर खान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का था। वीडियो 5 अक्टूबर को फेसबुक पर अपलोड किया गया था। शिकायत पर पुलिस ने शकील खान सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए, 505 (2) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया था।

जिसके बाद शकील खान ने FIR रद्द करने को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शकील खान ने अधिवक्ता मोहम्मद शमीम खान और दीपक सिंह पटेल के माध्यम से अपनी तत्काल रिट याचिका इस आधार पर दायर की कि आरोप बिल्कुल फर्जी हैं और वास्तव में ऐसा कोई वीडियो प्रसारित नहीं किया गया है, जो किसी विशेष समुदाय के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाए।

हालाँकि कोर्ट को दूसरे पक्ष द्वारा बताया गया कि शब्बीर खान के खिलाफ आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है और शकील खान के खिलाफ जांच लंबित है और इसी तरह के नाम (शकील) के साथ एक अन्य व्यक्ति को बरी कर दिया गया है।

सभी पक्षों को सुनने के बाद उच्च न्यायलय ने FIR को रद्द करने से मना करते हुए जाँच एजेंसी को वीडियो की सत्यता का कार्य सौपा है।

Leave a Reply

Previous Story

UP: कॉलेज में हिजाब पहन कर आने पर शिक्षक ने छात्रा को कक्षा से किया बाहर

Next Story

MP: हिजाब के समर्थन में उज्जैन लगाये गए अभद्र टिप्पणी वाले पोस्टर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…