मायावती ने की माँग, लखबीर हत्याकांड की हो CBI जांच, कहा: गम्भीर बातें आ रही हैं

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सिंघू बॉर्डर पर मजदूर लखबीर सिंह की हुई हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में मायावती ने कहा कि इसमें कोई भी सन्देह नहीं है कि सिन्घु बॉर्डर पर एक दलित की हुई हत्या को लेकर इस मामले में अब जो कुछ गम्भीर बातें सामने आ रही हैं उसे ख़ास ध्यान में रखकर अब इस प्रकरण की सी.बी.आई. से जाँच होनी चाहिये, बहुजन समाज पार्टी की केन्द्र सरकार से यह मांग है।

उन्होंने यह भी कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा सिखों के भी सभी सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों आदि को पूरा-पूरा आदर-सम्मान दिया है और यह आदर-सम्मान आगे भी हमेशा बना रहेगा।

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को सोनीपत जिले की कुण्डली पुलिस को सूचना मिली की सिंघु बॉर्डर पर धरने के नजदीक निहंगों ने किसी व्यक्ति को बांधकर बैरिगेट पर लटका रखा है और उसका हाथ कटा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। कुछ व्यक्ति वहां खड़े हुए थे।

इस घटना का अभियोग भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं 302/34 के अन्तर्गत थाना कुण्डली में दर्ज किया गया।

मृतक की पहचान लखबीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी चिमाखुर्द जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। वहीं घटना में संलिप्त 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

रविवार को सोनीपत की जिला अदालत में सिविल जज जूनियर डिवीजन किन्नी सिंगला की कोर्ट ने पेशी के दौरान तीनों आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Previous Story

इंदौर: बगैर अनुमति गरबा आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने आयोजक को गिरफ्तार किया, म्यूजिक सिस्टम भी जब्त

Next Story

हरियाणा: दलितों के खिलाफ टिप्पणी पर युवराज सिंह गिरफ्तार, जमानत पर रिहा भी हुए

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…