उज्जैन व इंदौर की कानून व्यवस्था पर आज बैठक, गृहमंत्री बोले- MP में तालिबानी संस्कृति विकसित नहीं होने देंगे

भोपाल: मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर शिवराज सरकार एक बार फिर चौकन्नी हो गई है। बता दें मुख्यमंत्री ने तालिबानी मानसिकता रखने वालों को पहले ही चेतावनी दे दी है।

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि आज शाम 5.30 बजे इंदौर में मुख्यमंत्री के साथ इंदौर और उज्जैन संभाग की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करूंगा।

गृहमंत्री ने अपने बयान में साफ कहा कि मालवा के साथ-साथ मध्यप्रदेश के किसी भी भाग में तालिबानी संस्कृति को विकसित नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों इंदौर, उज्जैन, खंडवा समेत कई जिलों में धार्मिक विद्वेष बढ़ाने वाली घटना हुईं हैं। उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे जिसको लेकर तीन आरोपियों पर NSA भी लगाया गया है। जबकि इंदौर में चूड़ी विक्रेता की पिटाई के बाद कट्टरपंथी संगठन PFI ने पुलिस स्टेशन में उग्र प्रदर्शन किया जिसको लेकर कई लोगों पर FIR दर्ज की गई। वहीं खंडवा में भी ताजिया जुलूस में धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर FIR दर्ज हुई है।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन की घटना पर कहा था कि हमने घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम तालिबान की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Previous Story

बांग्लादेश में कोर्ट के आदेश के बाद ‘हानिकारक’ गेम्स पब्जी व फ्री फायर पर प्रतिबंध

Next Story

लखनऊ व बुलंदशहर में 2 अस्पतालों के नाम कल्याण सिंह के नाम पर करेगी योगी सरकार

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…