नागरिकता केस: ब्रिटिश कंपनी के कथित निदेशक-सचिव थे राहुल, गृहमंत्रालय नें भेजी नोटिस

नईदिल्ली : नागरिकता केस में राहुल गांधी को गृह मंत्रालय नें नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर जवाब माँगा है |

कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी की नागरिकता का मामला एक बार फिर से उछल आया है | सोमवार 29 अप्रैल को गृह मंत्रालय नें राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब तलब किया है | यह नोटिस भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की लिखित शिकायत के बाद जारी किया गया है |

स्वामी नें अपनी शिकायत में दावा किया है कि 2003 में राहुल ब्रिटेन की पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर व सेक्रेटरी के रूप में शामिल थे |

इसके आगे स्वामी नें बताया कि ब्रिटेन की कंपनी के अक्टूबर 10, 2005 व अक्टूबर 31, 2006 को भरे गए सालाना IT रिटर्न में राहुल नें जन्मतिथि जून 19, 1970 बताई है | इसके अलावा उसमें राहुल को ब्रिटेन का नागरिक बताया गया है |

उधर मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में स्वामी नें बताया कि फरवरी 17, 2009 को दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल नें अपनी नागरिकता ब्रिटेन की बताई है |

Leave a Reply

Previous Story

रमेश बिंद के ब्राह्मण विरोधी बयान से दुखी BJP नेता का सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग इस्तीफ़ा

Next Story

रैली में “तिलक ताराजू और तलवार इनको मारो जूते चार”, के चंद्रशेखर रावण ने लगवाए नारे

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…