MP: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की घोषणा- अपनी विधानसभा के लोगों को कराएंगे मुफ्त अयोध्या दर्शन

इंदौर: अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर देश की राजनीति में एक केंद्रीय मुद्दा बन चुका है जिसके जरिए अब हर कोई सत्ता का रास्ता देख रहा है। कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जनता को अयोध्या की मुफ्त दर्शन यात्रा कराने की घोषणा की थी। वहीं अब मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक ने भी ऐसी ही घोषणा की है।

इंदौर 1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने घोषणा की है कि वो अपनी विधानसभा के रहवासियों को रामजन्मभूमि अयोध्या की यात्रा कराएंगे, विधानसभा के हर वार्ड से महिला और पुरुषों का दल हर माह अयोध्या यात्रा पर भेजा जाएगा। हर माह अयोध्या दर्शन अभियान चलाया जाएगा।

भगवान राम के गुणों का बखान करते हुए विधायक ने कहा कि भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और भगवान राम का मंदिर निर्माण अयोध्या में चल रहा है। सभी श्रद्धालुओं उत्सुकता मंदिर के प्रति बनी हुई है। भगवान के जन्मस्थल लोग की पहुंचकर दर्शन करें इसी बात को ध्यान रखते हुए अयोध्या यात्रा अभियान का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में 17 वार्ड हैं और पहले अभियान की शुरूआत अगले माह 18 दिसंबर से शुरू की जाएगी। सबसे पहले वार्ड क्र. 9 के 600 नागरिकों का जत्था अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर रवाना किया जाएगा। करीब 10 हजार नागरिकों को 17 वार्डों से यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत 600 श्रद्धालुओं से होगी।

Leave a Reply

Previous Story

ऊँची जाति में शादी से नाराज दलित युवती के पिता ने रेप के बाद करी बेटी की हत्या, मुंह में मिट्टी-कंकड़ भरे

Next Story

हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाद हबीबगंज थाने का नाम बदलने की तैयारी, सरकार बोली: प्रस्ताव पर करेंगे विचार

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…