MP में लवजिहाद के खिलाफ कानून पर हुई बैठक, CM बोले-धर्मांतरण किसी भी रूप में नहीं चलेगा

भोपाल: मध्यप्रदेश में लवजिहाद पर कानून बनाने को लेकर अब सरकार के मंत्रियों के बीच बैठक आयोजित की गई है।

आज भोपाल में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लवजिहाद पर कहा कि “अपराधी तत्वों, विशेष रूप से बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा। इस मामले को लेकर मेरी सरकार सजग है।”

आगे मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यह पूर्ण रूप से अवैध व गैरकानूनी है। इसके खिलाफ कानून भी बनाया जा रहा है। ज्ञात हो कि हरियाणा में बल्लभगढ़ की लवजिहाद वाली घटना को लेकर देश में उत्तर प्रदेश हरियाणा हिमाचल प्रदेश मध्य प्रदेश जैसे राज्यों जे इसके खिलाफ कानून बनाने के संकेत दे दिए हैं।

धार्मिक परिवर्तन जैसी घटनाओं के लिए कानून के विषय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि “लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन की अनेकों घटनाएं आए दिन देश में सुनने में आ रही है, मुख्यमंत्री शिराज सिंह द्वारा इसके खिलाफ मध्य प्रदेश में एक सख्त कानून लाने का फैंसला प्रदेश की बेटियों के प्रति उनकी संबेदनशीलता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि “12 साल या उससे कम उम्र की बेटियों के साथ दुष्कर्म के अपराध में फांसी की सजा का प्रावधान भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में साल 2017 में लाया गया था। मध्य प्रदेश भाजपा सरकार प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है, अपराधी किसी भी कीमत पर बक्शे नहीं जाएंगे।”

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

भोपाल में फ़्रांस विरोधी प्रदर्शन कराने वाले कांग्रेस MLA के खिलाफ हिंदू भावनाएं आहत करने पर FIR दर्ज

Next Story

युवा पंडित की पहले शिखा पकड़ कर उड़ाया था मजाक, किडनैप कर बुरी तरह बैट से पीटा

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…