MP की स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पद्मावती की गौरवगाथा, पद्मिनी पुरस्कार भी शुरू करेगी शिवराज सरकार

इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वाली भारतीय जनता पार्टी ने रानी पद्मावती के गौरव को संरक्षित करने के लिए बड़े फैसले लिए हैं।

दरअसल आज इंदौर में मां कनकेश्वरी देवी धाम में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भोपाल के मनुआभान की टेकरी पर महारानी पद्मावती के स्मारक के लिए मैंने भूमि आरक्षित की  है, वहां भव्य स्मारक बनाया जायेगा।

आगे मुख्यमंत्री ने जोड़ते हुए कहा कि समाज के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बने, जो स्मारक के स्वरूप की रूपरेखा बनाएं, ताकि हम सबकी अपेक्षा के अनुरूप उनका स्मारक बन सके।

इसके बाद मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में रानी पद्मावती को जगह देने की घोषणा करते हुए कहा कि महारानी पद्मावती के जीवन की शौर्य गाथा को अगले सत्र की पाठ्य पुस्तक में सम्मिलित किया जायेगा।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘महाराणा शौर्य पुरुस्कार’ और ‘पद्मिनी पुरुस्कार’ प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये नगद राशि प्रदान की जायेगी।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

पाकिस्तान में मदरसे में बम धमाके में 7 की मौत, धमाके के वक्त मौलवी दे रहे थे इस्लाम की तालीम- पुलिस

Next Story

फरीदाबाद: निकिता हत्याकांड के आरोपी तौसीफ़ का चचेरा भाई है कांग्रेस विधायक, अन्य परिजन भी थे विधायक

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…