MP: योग को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में खुलेंगे विवेकानंद योग केंद्र, खिलाड़ियों की पुलिस में भर्ती

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 2022 के खेलो इंडिया गेम्स भोपाल में कराने की केंद्र सरकार द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है, शीघ्र ही विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डायरेक्टर जनरल पवन जैन, प्रमुख सचिव मनोज गोयल आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कप एवं विधायक कप का आयोजन होगा:

प्रदेश में नए एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया जाएगा। विधायक कप का आयोजन दोबारा शुरू किया जाएगा।

जिला स्तर पर योग केंद्र:

भारत सरकार द्वारा योग को खेलो इंडिया गेम्स 2021 में खेल के रूप में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश में योग के विस्तार के लिए जिला स्तर पर विवेकानंद योग सेंटर्स की स्थापना की जाएगी। इसके बाद विकासखंड स्तर तक इनका विस्तार किया जाएगा।

भोपाल में पुरुषों की हॉकी तथा मार्शल आर्ट अकादमी:

प्रदेश में हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में तथा महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में पुनः स्थापित की जाएंगी। टीटी नगर स्टेडियम में मार्शल आर्ट अकादमी बनाई जा रही है। भोपाल में शूटिंग रेंज का भी विस्तार किया जाएगा।

ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर तथा भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स साइंस सेंटर:

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर में 50 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के निर्माण तथा भोपाल में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के निर्माण की योजना है। स्पोर्ट साइंस सेंटर में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएंगे। रांझी जबलपुर में तीरंदाजी की विश्व स्तरीय अधोसंरचना बनाए जाने की भी योजना है। बीजलपुर इंदौर में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

खिलाड़ियों की पुलिस में भर्ती:

मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती के संबंध में वर्ष 2019 में मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया था। अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन उपरांत भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

9684 युवाओं को रोजगार:

प्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार कार्यक्रमों के अंतर्गत  9684 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बंदायू गैंग: रेप पीड़िता की जाति दलित नहीं राजपूत थी, भास्कर ने ग्राउंड रिपोर्ट के नाम पर फर्जी खबर चलाई

Next Story

MP: 3 साल में पुलिस भर्ती आई, आवेदन की 3 तारीखें बदलीं, भला होगा यदि चौथा साल का इंतज़ार न हो

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…