MP : 26 जनवरी का भाषण नहीं पढ़ सकीं मंत्री कहा ‘कलेक्टर साहब पढ़ेंगे…’

ग्वालियर (एमपी) : कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ग्वालियर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक समारोह में भाषण दे रही थीं लेकिन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया संदेश नहीं पढ़ सकीं |

“कलेक्टर साहब पढ़ेंगे” कहकर अधूरा भाषण छोंड़ गयीं मंत्री :

ग्वालियर जिले में स्थित एस.ए.एफ ग्राउंड पर 26 जनवरी के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में वे मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई | झंडा फहराने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के नाम दिया गया संदेश पढ़ना था लेकिन ऐसा हो नहीं सका |

दरअसल जब उन्होंने भाषण पढ़ना शुरू किया तो वो शब्दों को गलत पढ़ती जा रहीं थीं सामने बैठे लोग हंसते भी नजर आए इसी बीच उन्होंने भाषण वहीं आधा छोंड़ दिया और कहा कि ” आगे कलेक्टर साहब पढ़ेंगे ” |

2 दिन से बीमार थी चाहे तो डाक्टर से पूंछ लो : मंत्री इमरती देवी 

कांग्रेस की विधायक और अब मंत्री का पड़ संभालने  वाली मंत्री इमरती देवी का यह भाषण सोशल मीडिया से लेकर हर जगह दौड़ा | लोगों नें कमेंट किया कि ये ” हमारे देश का दुर्भाग्य है कि यहाँ अनपढ़ भी मंत्री सांसद व विधायक की कुर्सी आसानी से पा जाते हैं ” | इसके अलावा सुझाव भी लिखे कि क्या कोई न्यूनतम योग्यता का मापदंड राजनीति में नहीं होना चाहिए ? ”

हालांकि मंत्री इमरती देवी से मीडिया नें भाषण के बारे में बात की तो उनका जवाब भी बाउंसर लगा उन्होंने कहा कि ” मैं दो दिन से बीमार थी, आप डाक्टर से पूंछ सकते हैं | हाँ लेकिन अब ठीक है और कलेक्टर साहब नें तो भाषण अच्छे से ही पढ़ा है ” |

Leave a Reply

Previous Story

DUSU और राष्ट्रीय कला मंच द्वारा आयोजित “मदारी” संपन्न

Next Story

दुखद : नर्स नें SC-ST एक्ट में फंसाया था, परेशान डाक्टर नें लगाई फांसी

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…