MP: देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए शिवराज सरकार चंद्रशेखर आजाद के नाम पर बनाएगी भव्य पार्क

अलीराजपुर: देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए शिवराज सरकार ने चंद्रशेखर आजाद के नाम पर अलीराजपुर में एक भव्य पार्क बनाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजाद नगर, अलीराजपुर में आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी की स्मृति में आजाद कुटिया है। आप सब के प्रयास से उसका विकास किया है। आजादी का अमृत महोत्सव के इस अवसर पर आजाद पार्क का निर्माण चन्द्रशेखर आजाद नगर में कराया जाएगा। लगभग 2 करोड़ रुपए में बनने वाला यह पार्क लोगों को देशभक्ति की प्रेरणा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभवशाली भारत, गौरवशाली, संपन्नशाली, शक्तिशाली भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। मेरा संकल्प आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करना है। इसमें मुझे पंच और सरपंचों सबका सहयोग चाहिए।

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश  बनाने के लिए हम सड़कों का जाल बिछाएंगे, रोजगार देंगे, महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करेंगे, समाज के हर वर्ग को न्याय देंगे। सामाजिक न्यायसबको लेकिन सामाजिक समरसता के साथ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना भी हमने बनाई। जिसके तहत किसानों को 4 हजार रुपए दे रहे हैं। हम अलीराजपुर जिले में नर्मदा पाइपलाइन बिछाकर किसानों के खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। हमने ढाई लाख से ज्यादा कपिलधारा योजना के तहत जिले में किसानों के खेतों में कुआं खुदवाए हैं। जिनके यहां कुआं नहीं खुदा, दीपावली के बाद वहां कुआं मिल जाएगा। आजादी 75  का मतलब बिना किसी परेशानी के जनता को सुविधाओं का लाभ हरहालात में मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि असली आजादी सुराज है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र सुराज लेकर आए। जनकल्याण की योजना बनाई। उस सुराज को अक्षरश: मध्यप्रदेश की धरती पर उतारना है।

Leave a Reply

Previous Story

मैसूर में मंदिर ढहाने पर घिरी कर्नाटक सरकार का आदेश: मंदिरों को गिराने की कार्रवाई जल्दबाजी में नहीं होगी

Next Story

CM योगी ने पेप्सिको इंडिया के भारत में सबसे बड़े खाद्य प्रसंस्करण प्लांट का मथुरा में किया उद्घाटन

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…