मुंबई: समीर शेख वाशरूम के दरवाजे के नीचे से ले रहा था महिला की फोटो, दबोचा गया

मुंबई: मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक 38 वर्षीय व्यक्ति समीर शेख को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास एक बर्गर प्वाइंट पर एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के लिए गिरफ्तार किया है।

आजाद मैदान पुलिस ने कहा कि घटना दक्षिण मुंबई में शाम करीब 7.30 बजे हुई, जब 30 वर्षीय शिकायतकर्ता अपने दोस्त के साथ रेस्तरां में गई थी। एक अधिकारी ने कहा, “महिला वॉशरूम में थी, जब उसने एक व्यक्ति को दरवाजे के नीचे की जगह से मोबाइल फोन डालते हुए देखा, वह वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था।”

जिसके बाद महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई। रेस्तरां के कर्मचारियों की मदद से आरोपी समीर शेख को दबोच लिया गया। फिर महिला ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया और बाद में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया। महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शेख का फोन जब्त कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और जमानत दे दी गई।

शेख रेस्तरां के बगल में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को एस्प्लेनेड अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उसे जमानत दे दी गई।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

SC-ST एक्ट का दंश: माँ का शव सड़ने पर भी नहीं मिली जमानत, पुत्र विरह में तोड़ा था दम

Next Story

J&K का निवास प्रमाण पत्र मिलने के बाद पंजाबी ज्वेलर की हत्या, मंदिर के पास भी खरीदा था घर

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…