//

UP: हिन्दू लड़की को छेड़ने का विरोध किया तो मुस्लिम पक्ष ने बरसाए पत्थर व लाठी-डंडे, 8 घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी के अन्तर्गत आने वाले गाँव चंद सीना में में हिन्दू लड़की से मुसलमान लड़के द्वारा करी गई छेड़छाड़ का विरोध करने पर जमकर पत्थरबाजी हुई है।

जानकारी के अनुसार रामावतार सैनी की पुत्री सृष्टि को मोइन नामक युवक पहले भी कई बार छेड़ चुका था लेकिन भयवश बच्ची ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन 13 दिसंबर को रात के समय जब घर में सभी लोग सो रहे थे तो मोइन पुत्र सत्तार घर में घुस गया और लड़की से जोर जबर्दस्ती का प्रयास करने लगा।

लड़की के आवाज देने पर बाकी घर वाले भी जाग गए। उसी दौरान लड़की की दादी ने उसको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह बुजुर्ग महिला को देकर भाग गया जिसमें बुजुर्ग महिला को चोटें आईं है। इसी दौरान लड़की के चाचा ने लड़के को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया।

दूसरे दिन लड़की के परिवार के लोगों ने अपनी इज्जत बचाने के उद्देश्य से पुलिस में शिकायत न करके मामले को आपस में सुलझाने के उद्देश्य से लड़के के घरवालों से कहा कि लड़का माफी मांग ले और फिर ऐसी गलती न करे। पहले तो युवक के घर वालों ने लड़की पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए उसके बाद काफी वाद विवाद के बाद वे लड़के से माफी मंगवाने को राजी हो गए। जिसको बाद में लेकर आने की बातो को कहकर चले गए।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मुस्लिम पक्ष ने बरसाए पत्थर

वहीं कुछ देर बाद परिजनों को ग्रामीणों से मालूम हुआ कि इलियास नामक व्यक्ति के अगुवाई में मुस्लिम बस्ती में बैठक हुई है जिसमें युवक को बिना माफी मांगे आंध्र प्रदेश भेजने की योजना बनाई गई है। जिसके बारे पता चलने पर लड़की पक्ष के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई।

जमकर चले पत्थर व लाठी डंडे
लड़की पक्ष के लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज कराते ही पहले से ही तैयार दूसरा पक्ष पत्थर बाजी पर उतर आया। युवक के पक्ष की महिलाएँ, पुरुष बच्चों ने लाठी, डंडों व पत्थरों से हिंदू पक्ष पर हमला कर दिया।

मुस्लिम महिलाओं के अंधाधुंध पथराव में कुछ मुस्लिम पक्ष के लोगों को भी चोटें आईं है। एकाएक हुए पथराव में हिंदू पक्ष के कुल 8 लोग इस संघर्ष में जख्मी हो गए। जिसमें से 4 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने युवक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी इलियास सहित अन्य दोषी फरार हैं। मुख्य अभियुक्त युवक भी फरार है।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121 or Google pay or Phone pay on 7840816145.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

संतान नहीं होने पर दलित युवक ने पत्नी को जुए में दाव पर लगाया, हार कर करवाया गैंग रेप

Next Story

दलित लड़की की शादी में ओबीसी दूल्हे ने दलित बन लिए 7 फेरे, जाट जाति का पता चलने पर हुआ हंगामा

Latest from उत्तर प्रदेश