बिहार: इतिहास में पहली बार सत्ता पक्ष में नहीं है कोई मुस्लिम विधायक, सवर्णो की हुई चांदी

पटना: बिहार चुनाव में एक बार फिर सत्ता में आया एनडीए गठबंधन राज्य का पहला ऐसा सत्ता रूढ़ि गठबंधन बनेगा जिसमे एक भी मुस्लमान चयनित होकर विधानसभा नहीं पहुंच सका है।

साथ ही पिछली विधानसभा के मुकाबले इस बार मुस्लिम विधायकों की संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि पिछली विधानसभा के 243 में से 24 विधायक मुस्लिम समुदाय से थे, वहीं 20 फीसदी गिरावट के साथ यह आंकड़ा 19 विधायकों पर सिमट गया है।

सत्तारूढ़ गठबंधन के 125 विधायकों में से एक भी मुसलमान नहीं है तो विपक्षी गठबंधन के पास भी महज 13 मुस्लिम विधायक हैं।

राजद के आठ, कांग्रेस के चार और वामदलों का एक विधायक हैं। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के सभी पांच विधायक मुसलमान हैं। इनके अलावा बीएसपी का एकमात्र विधायक मुसलमान ही है।

सवर्ण राजनेताओ की हुई चांदी, 12 फीसदी अधिक बढ़े विधायक
चुनाव जीतने वाले अगड़ी जाति के विधायकों को इस बार जनता का खूब वोट मिला है। पिछली विधानसभा से 12 फीसदी अधिक विधायकों के साथ कुल 64 सवर्ण विधायक इस बार विधानसभा गए है। जोकि पिछली दफा 52 के आंकड़े से 12 विधायक अधिक है। इनमें से एनडीए के 47 और विपक्षी गठबंधन के 17 विधायक हैं।

भाजपा के 74 विधायकों में से 33 अगड़ी जातियों से आते हैं जबकि जदयू के 43 में से नौ, विकासशील इंसान पार्टी के चार में से दो और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के चार विधायकों में एक सवर्ण जाति से हैं।

वहीं राजद के 75 में से आठ और कांग्रेस के 19 में से आठ विधायक अगड़ी जातियों से है। लोजपा, सीपीआई का एक-एक और एक निर्दलीय विधायक भी अगड़ी जाति से है।

Leave a Reply

Previous Story

पूर्व मिजोरम राज्यपाल ने की तमिल ब्राह्मणों की तारीफ़- ‘तमिल ब्राह्मणों ने भारत और विदेशों में खुद को प्रतिष्ठित किया है’

Next Story

न्यूजीलैंड पुलिस ने हिजाब को पुलिस वर्दी में शामिल किया, अधिक मुस्लिमों को करना चाहते हैं भर्ती

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…