15 वर्षीय नाबालिग से रेप केस में एक RJD विधायक निष्कासित तो दूसरा लंबे समय से फरार !

पटना (बिहार): हाथरस घटना पर राजद के बयानों का भाजपा ने करारा जवाब दिया है।

हाथरस घटना में सियासत जोरों पर है। झहाँ आज कांग्रेस की प्रियंका गांधी व राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं हालांकि उन्हें यूपी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जाने से रोक दिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर राजस्थान में हुई बलात्कार की घटनाओं के जरिए बिहार भाजपा ने निशाना साधा है।

आज भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि “18 साल की बेटी की मां प्रियंका गांधी को महाराष्ट्र-राजस्थान में गैंगरेप और हत्या की घटनाएँ विचलित क्यों नहीं करतीं?”

आगे उन्होंने राजद के उन नेताओं का मुद्दा उठाया जिसमें वो किशोरी रेपकांड में फंसे हुए हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “उन्हें हाथरस के राजनीतिक पर्यटन पर जाने से पहले बिहार में उस राजद के साथ नाता तोड़ना चाहिए, जिसका एक विधायक छात्रा से बलात्कार के मामले में विधानसभा की सदस्यता खो चुका है और दूसरा फरार चल रहा है।”

अंत में उन्होंने कहा “कांग्रेस यूपी में गैंगरेप की घटना पर सिर्फ राजनीति कर रही है, जबकि वहां की योगी सरकार एसआईटी गठित कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने में लगी है।”

बता दें कि बिहार के भोजपुर इलाके की संदेश विधानसभा सीट से राजद विधायक अरुण कुमार यादव किशोरी रेप कांड मामले में आरोपी हैं और पिछले करीब एक साल से फरार चल रहे हैं। वहीं राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रह चुके नवादा के 53 वर्षीय राजद विधायक राज बल्लभ यादव नालंदा की एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे हैं। छात्रा ने विधायक और उनके कार्यालयनुमा आवास की पहचान कर ली है, जिसके बाद राज बल्लभ गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए थेे। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी राजद के निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव ने गुरुवार 10 मार्च की शाम बिहारशरीफ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘FSL रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, जातीय तनाव बनाने के लिए फ़र्जी तथ्य फैलाने वालों पर होगा एक्शन’- ADG

Next Story

ब्रिटेन में 15 वर्षीय बच्चे ने IS से प्रभावित हो लॉकडाउन में बनाए बम, ‘जिहाद कैसे करें’ वाले बनाए वीडियो

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…