‘हिम्मत नहीं कि कंगना को मुंबई में घुसने से रोक दे’- शिवसेना पर रेसलर बबिता फोगाट

नई दिल्ली: अब शिवसेना के विरुद्ध कंगना के समर्थन में मशहूर रेसलर उतर आई हैं।

सुशान्त राजपूत केस को लेकर अब मुंबई की राजनीति बनाम कंगना रनौत होता दिख रहा है। उनके मुंबई पीओके वाले बयान पर कई लोग उन्हें ट्रोल तो कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। इसी क्रम में दंगल गर्ल व मशहूर रेसलर बबिता फोगाट ने भी कंगना का समर्थन किया है।

बबीता फोगाट ने अपने एक बयान में कहा कि “कंगना रानौत हिंदुस्तान की बेटी है किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि उनको मुंबई में घुसने से रोक दे। संजय राउत ने यह बोलकर शिवसेना की असलियत दिखा दी है। बहादुर बहन की बॉलीवुड की गंदगी को साफ करने के लिए सख्त जरूरत है।”

बबीता ने आगे कहा कि “वह कुछ भी नहीं छिपा रही है। वह बॉलीवुड को एक्सपोज कर रही है। मैं उसके साथ हूं, केवल मैं ही नहीं, बल्कि पूरा देश हमारे साथ है। वह साहस पूर्वक अपने सभी बिंदुओं पर विचार कर रही है। अब उसकी आवाज को कोई भी नहीं दबा सकता है वह चाहे शिवसेना हो या कोई और पार्टी।”

बता दें कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में राउत ने मुंबई पुलिस की आलोचना करने के लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत पर वार किया था और उनपर मुंबई में रहने और फिल्म उद्योग में काम करने के बावजूद पुलिस का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया था। साथ ही राउत ने अभिनेत्री को ‘मुंबई न आने की’ भी धमकी दे डाली।

जिसके बाद कंगना रनौत ने बयान जारी कर कहा कि “शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे मुंबई न आने के लिए धमकी दी है। ऐसा क्यों है कि मुंबई ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ की तरह लग रहा है ? पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रही है?”

खोखली धमकियों से डरना नहीं चाहिए: भाजपा नेता

कंगना रनौत के खिलाफ शिवसेना सांसद संजय राउत की ‘धमकियों’ पर गुस्सा जाहिर करते हुए, महाराष्ट्र के भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार बॉलीवुड ड्रग नेक्सस की सुरक्षा कर रही है। कदम ने कंगना का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें किसी की खोखली धमकियों से डरना नहीं चाहिए।

गौरतलब है कि सुशान्त सिंह केस में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने ही अकेले इंडस्ट्री के खिलाफ मोर्चा खोला था। वहीं देशभर में उनके फैंस ने भी इस मुहिम में उनका समर्थन जताया था।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

25 हज़ार के कुख्यात आरोपी पिंटू पासी को पकड़ने गयी पुलिस को गाँव वालो ने पीटकर उड़ा ली थी दरोगा की पिस्तौल, पुलिस ने गोली मार किया गिरफ्तार

Next Story

हज़रत अली ने दलित महिला का लम्बे अर्से तक किया बलात्कार, वीडियो बनाई और दोस्तों को दिखाने के लिए वायरल कर दी

Latest from अन्य खेल

ओलंपिक पदक विजेता लवलीना के नाम पर सड़क का नामकरण करेगी असम सरकार, गृह निवास में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

गुवाहाटी: असम सरकार ने राज्य से पहला ओलंपिक पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन के नाम पर…