SP विनय तिवारी के क्वारन्टीन पर बोले कांग्रेस नेता: ‘रिलीज कराएँ वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा’

मुंबई: अब कांग्रेस नेता भी सुशांत केस में मुंबई पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत की जांच पर खुद महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने असंतोष व्यक्त किया है। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में अब महाराष्ट्र और बिहार पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। जांच के लिए रविवार को मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने क्वारैंटाइन कर दिया।

2015 बैच के आईपीएस विनय तिवारी बिहार पुलिस के एक तेजतर्रार अफसर माने जाते हैं। फिलहाल, वह पटना में तैनात हैं। उन्हें सुशांत केस की जांच को लीड करने के लिए रविवार को मुंबई भेजा गया था। जहाँ बीएमसी ने उनके हाथ पर क्वारैंटाइन की मुहर लगा दी।

बता दें कि संजय निरुपम मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष के साथ साथ नि राज्यसभा में सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से तिवारी को तुरन्त छोड़ने की माँग की है। आज उन्होंने अपने बयान में कहा कि “लगता है, BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। सुशांत सिंह मृत्यू कांड की जाँच करने आए IPS अफसर तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन कर दिया।जाँच कैसे होगी ? मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें। तिवारी को रिलीज कराएँ और जाँच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।”

CBI जांच की मांग करे: निरुपम

निरुपम ने सुशांत केस को CBI को देने की मांग करते हुए कहा कि “सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच दो पुलिस अलग-अलग करे, यह अटपटा है। अगर मुंबई पुलिस जिद्द नहीं छोड़ती तो बेहतर होगा बिहार सरकार केंद्र को लिखे और इस मामले की CBI जाँच की माँग करे। कम-से-कम जाँच को एक दिशा मिलेगी और जनभावनाओं का सम्मान होगा। सबसे अहम है कि सुशांत के साथ न्याय होगा।”

इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा बिहार पुलिस के साथ बुरे बर्ताव करने का आरोप भी लगाया। निरुपम ने कहा कि “सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच के मुद्दे पर मुंबई की सड़कों पर जिस तरह दो राज्यों की पुलिस बर्ताव कर रही है, वह भद्दा लग रहा है। मुंबई और पटना की पुलिस मानो एक दूसरे को पछाड़ रही हो। पटना पुलिस को आज मुंबई पुलिस ने धकियाकर गाड़ी में बैठा दिया। लगता है जाँच नहीं, एक होड़ चल रही है।”

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस के रवैये पर बिहार भाजपा ने भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

मुम्बई पुलिस रुकावट पैदा कर रही है: बिहार भाजपा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि “मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में बिहार पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के रास्ते में रुकावट डाल रही है। बिहार पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मुंबई पुलिस सहयोग नहीं रही है।”

आगे सुशील मोदी ने केस में CBI के दखल देने की मांग करते हुए कहा कि “भाजपा को लगता है कि इस केस को CBI को ले लेना चाहिए।”

सुशांत सिंह केस में ED मामला दर्ज करे: पूर्व मुख्यमंत्री

वहीं महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुशांत केस में ED की कार्रवाई की भी माँग की है। फणनवीस ने कहा कि “सुशांत केस को CBI को सौंपने के बारे में एक बहुत बड़ी जनभावना है लेकिन राज्य सरकार की अनिच्छा को देखते हुए, कम से कम ED एक ECIR दर्ज कर सकता है क्योंकि गलतफहमी और मनी लॉन्ड्रिंग कोण सामने आया है।”

पूर्व महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस कायान तब आया है जब महाराष्ट्र सरकार CBI के दखलको भी इंकार कर रही है।

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

जिस ताहिर हुसैन ने कबूला ‘राममंदिर पर हिंदुओं को सबक सिखाना चाहते थे’ उसका भीमआर्मी ने किया बचाव

Next Story

‘अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही एक दिव्य युग का शुभारंभ हो जाएगा’: रामायण के राम

Latest from रिव्यु कोना

Video: फ्लॉप अभिनेता और नौकरी से निकाले गए IAS अभिषेक सिंह ने मेरिट पर उठाया सवाल, कहा दलितों से कराई जाए इंटरकास्ट शादी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स आरक्षण के मुद्दे पर लड़ भिड़ जाते हैं और…

NCERT द्वारा पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास, सुल्तान महमूद गजनवी को बताया जा रहा महान इस्लामी योद्धा

नई दिल्ली – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पुस्तकों में  गलत और झूठा इतिहास…

“मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन तुम्हारी हूं” कहने पर भड़के दलित नेता, ऋचा चड्ढा की जीभ काटने पर 2 करोड़ का रखा इनाम

आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्म विवादों में रहती है। नई सीरीज…