पाकिस्तान में पुलिस ने 3 साल के शिया बच्चे के खिलाफ FIR दर्ज की, घर में हुई थी मजलिस

गुजरांवाला (पाक): शिया सुन्नी मुसलमानों के बीच पाकिस्तान में चौकाने वाली घटना आई है।

पाकिस्तान में शिया मुसलमानों के दमन की अचंभित करने वाली खबर आई है। दरअसल पाकिस्तान के गुजरॉवाला में पुलिस ने 3 वर्षीय शिया बच्चे के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने बच्चे के निवास पर एक मजलिस के आयोजन के लिए मामला दर्ज किया है।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, पुलिस ने मामला इसलिए दर्ज किया क्योंकि गुजरांवाला के निवासी शाहिद शाह ने बिना किसी पूर्व एनओसी [अनापत्ति प्रमाण पत्र] के अपने घर पर एक मजलिस आयोजित की थी।

शाहिद शाह के साथ, 3 वर्षीय फ़ज़ल अब्बास का उल्लेख मजलिस के आमंत्रण पत्र में संरक्षक के रूप में किया गया था। इसके बाद, पुलिस ने संबंधित कानूनों का उल्लंघन करने के लिए शाहिद, फज़ल और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।

मुहर्रम के बाद शियाओं के खिलाफ नफ़रती अभियान:

पाकिस्तान में मुहर्रम की शुरुआत के बाद से, शिया समूहों के खिलाफ घृणा अभियान में वृद्धि हुई है और बाद में ज़ियारत-ए-आशूरा की प्रार्थना के आरोप लगाए गए हैं जोकि एक प्रार्थना जो इमाम हुसैन के हत्यारों को बदनाम की निंदा करती है। इसके अलावा, पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के कुछ साथियों के खिलाफ कथित रूप से ईशनिंदा बयान देने के लिए देश भर में कई शिया नेताओं को हिरासत में लिया गया था।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

मोदी सरकार ने 13 NGO के लाइसेंस किए सस्पेंड, विदेशी फंडिंग लेकर कराते थे आदिवासियों का धर्मांतरण

Next Story

‘कंगना रनौत को थोड़ा सा भी छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं’- करणी सेना की शिवसेना को चेतावनी

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…