MP में भी बने जनसंख्या नियंत्रण कानून, BJP विधायक ने CM शिवराज को भेजा पत्र

भोपाल: मध्यप्रदेश में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के लिए भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।

भोपाल के हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक व पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर जनसंख्या पर नियंत्रण करने की महती आवश्यकता महसूस की जा रही है। बढ़ती हुई जनसंख्या प्रदेश के विकास, सुशासन एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

2011 में हुई जनगणना के हिसाब से मध्यप्रदेश की जनसंख्या लगभग 7 करोड़ 25 लाख थी, वहीं 2021 में मध्यप्रदेश की अनुमानित जनसंख्या लगभग 8 करोड़ 75 लाख है अर्थात विगत् 10 वर्षों में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक जनसंख्या की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि पश्चिमी देशों से कहीं अधिक है।

उदाहरण के तौर पर जर्मनी की जनसंख्या लगभग 8 करोड़ 37 लाख, फ्रांस की जनसंख्या 6 करोड़, इंग्लैंड की जनसंख्या 6 करोड़ 78 लाख, इटली की जनसंख्या 6 करोड और स्पेन की जनसंख्या मध्यप्रदेश की तुलना में आधी से भी कम 4 करोड़ 67 लाख है।

उन्होंने कहा कि ये देश जनसंख्या के मामले में मध्यप्रदेश से कम है लेकिन साधन संसाधनों की तुलना में मध्यप्रदेश से कई गुना आगे है। आपने अपने कठोर परिश्रम गांव – गरीब – किसान प्रदेश के आम नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश को बीमारू, पिछड़े राज्यों की श्रृंखला से निकालकर देश के अग्रणी राज्यो की सूची में शामिल किया है।

अंत में विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति कर रहा जो कि निरंतर करता रहेगा। आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के परिपेक्ष्य में सार्थक निर्णय लिया जाना मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा, सुशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

गाजियाबाद: भीम आर्मी के नेता ने भतीजे संग युवक की बर्बर हत्या की, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Story

विकास कार्यो को बाधित करने के लिए महिला लगा रही है SC-ST एक्ट, ग्रामीणों ने प्रशासन से की शिकायत

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…