राजस्थान: पहले प्रेम किया फिर पीछा छुड़ाने के लिए दलित महिला की हत्या की, आरोपी अली मोहम्मद गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले में 40 वर्षीय दलित महिला उगंती देवी के हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने महिला के प्रेमी अली मोहम्मद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों के बीच पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्या की वारदात प्रेम प्रसंग से छुटकारा पाने के लिए की गई।

4 दिन पहले जिले के कानोता थाना अंतर्गत बगराना गांव में सड़क किनारे दलित महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतका के शरीर पर जगह-जगह मिले चोट के निशान मिले थे जिसकी शिनाख्त बगराना निवासी ऊगंती देवी के रूप में हुई।

जानकरी के मुताबिक महिला 2 अक्टूबर की शाम से लापता थी। हालांकि बाद में अगले दिन उसकी लाश पड़ी मिली। सूचना पर मौके पर बस्सी ACP सुरेश सांखला पहुंचे। कानोता थाना पुलिस ने एफएसएल की टीम को साथ लेकर जांच पड़ताल की।

वहीं अब पुलिस ने महिला की हत्या का पर्दाफाश किया है जिसमें प्रेमी ही महिला का हत्यारा निकला। पुलिस ने हत्या के आरोपी मोहम्मद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम – प्रसंग में महिला की हत्या की गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी रिक्शा में बैठाकर मकराना रोड पर महिला को ले गया था।

दलित रैगर समाज की महिला उगंती देवी के पति अशोक अटल की पूर्व में मौत हो चुकी है, इनकी तीन लड़कियां हैं एक लड़की की शादी हो गई है और दो लड़के हैं।

Leave a Reply

Previous Story

छत्तीसगढ़ के लोगो की श्री राम में आस्था बढ़ाने को शुरू हुई राम वन गमन योजना, भूपेश बघेल करेंगे आज उद्घाटन

Next Story

फिर निशाने पर कश्मीरी अल्पसंख्यक, आतंकियों ने स्कूल में घुसकर हिंदू व सिख शिक्षकों की हत्या की

Latest from राजस्थानी रण

टोंक डीएसपी को हटाये जाने पर ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन, कहा राजनैतिक दबाव के चलते किया गया निलंबित

टोंक- राजस्थान के टोंक जिले में डीएसपी रूद्र प्रकाश शर्मा को निलंबित करने पर ब्राह्मण समाज…