/

5% गुर्जर आरक्षण कांग्रेस सरकार नें कराया पास, OBC आरक्षण 21 से 26% होगा

जयपुर (राजस्थान) : गुर्जर आरक्षण का रास्ता राजस्थान की विधानसभा ने बुधवार को साफ़ कर दिया | राज्य में गुर्जर सहित पांच जातियों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में पांच प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक बुधवार को पारित कर दिया।

राज्य की कांग्रेस सरकार ने यह विधेयक ऐसे समय में पारित कराया है, जब गुर्जर समुदाय के लोग किरौड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में छह दिन से आंदोलन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन के कारण दिल्ली – मुंबई रेलमार्ग सहित अनेक रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं।

विधेयक के जरिए राज्य में पांच अति पिछड़ी जातियों (1) बंजारा/ बालदिया/लबाना (2) गाडिया लोहार/ गाडोलिया (3) गुर्जर/गुजर (4) राइका/ रैबारी/ देबासी (5) गडरिया/गाडरी/ गायरी को पांच प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, राज्य में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को मौजूदा 21 प्रतिशत से बढाकर 26 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है।

राज्य सरकार की ओर से मंत्री बीडी कल्ला ने राजस्थान पिछड़ा वर्ग (राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में सीटों और राज्य के अधीन सेवाओं में नियुक्तियों और पदों का आरक्षण) :संशोधन: विधेयक 2019 सदन में पेश किया।                    {inputs bhasha}

 

Leave a Reply

Previous Story

‘मेनरिया’ ब्राह्मण रसोइए विदेशों में शाकाहारी खाना से रोशन करते हैं भारत का नाम

Next Story

सुषमा जी बर्थडे: बोली थीं ‘गीता राष्ट्रीय पुस्तक हो’, नकबी नें समर्थन किया था

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…