/

राजस्थान: युवाओं को ‘इस्लामिक मीडिया’ ग्रुप में जोड़ आतंक के लिए उकसाता था युवक, आरोपी असरुद्दीन UAPA में गिरफ्तार

भिवाड़ी: राजस्थान में सोशल मीडिया पर इस्लामिक मीडिया ग्रुप बनाकर युवाओं को ग्रुप में जोड़कर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने वाला एक युवक गिरफ्तार हुआ है।

बुधवार 7 जुलाई को भिवाड़ी जिले के तिजारा पुलिस थाने के अंतर्गत असरूद्दीन निवासी बैंगनहेड़ी, तिजारा को पुलिस ने विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया है।

साइबर सेल, जयपुर रेंज व भिवाड़ी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम पर “इस्लामिक मीडिया” ग्रुप बनाकर युवाओं को ग्रुप में जोड़कर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने वाला असरूद्दीन गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी टेलीग्राम पर इस्लामिक मीडिया नाम से ग्रुप बनाकर लोगों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाता था। वह देश की एकता अखंडता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए लोगों को दुष्प्रेरित कर रहा था।

पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी असरुद्दीन के कब्जे से देश विरोधी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Leave a Reply

Previous Story

JK: हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ आतंकी मुजम्मिल विस्फोटक सामग्री समेत गिरफ्तार

Next Story

जहाज में निर्यात की जा रही 1800 गायों ने भूख से तोड़ा दम, इम्ब्राहीम लिमिटेड पर केस दर्ज करने की तैयारी

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…