एक्टर रजनीकांत की बड़ा घोषणा ‘न लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, न किसी पार्टी का समर्थन…’

नईदिल्ली : सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह न तो आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और न ही किसी पार्टी का समर्थन करेंगे।

रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने से पहले अपना संगठन ‘रजनी मक्कल मंड्रम’ गठित किया है।

अभिनेता ने तमिलनाडु की आवाम से कहा है कि वह उस पार्टी को अपना वोट दें जो उनके (लोगों के) हिसाब से राज्य में जल संकट का स्थायी हल निकाल सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आगामी संसदीय चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनाव है। मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं और कोई भी राजनीतिक प्रचार के मकसद से मेरी तस्वीर या संगठन का झंडा इस्तेमाल नहीं करें।’’

अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘ रजीनी मक्कल मंड्रम आगामी संसदीय चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं कर रही है।’’

सूत्रों ने बताया कि अभिनेता ने अपने संगठन के जिला सचिवों से यहां अपने आवास में संक्षिप्त बातचीत की।

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में अभिनेता सफेद कुर्ता पहने हुए हैं और जिला सचिवों से बातचीत कर रहे हैं। बाद में वह एक समूह तस्वीर में भी उनके साथ दिखे।

राजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को राजनीति में आने का एलान किया था।

उन्होंने अपने प्रशंसकों से बात करते हुए कहा था कि उनकी गठित होने वाली पार्टी राज्य विधानसभा की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2021 में होना है।

{inputs bhasha}

Leave a Reply

Previous Story

CRPF का लोगों से अनुरोध, ‘प्लीज़ शहीदों के बॉडी पार्ट्स की फ़ेक फोटो शेयर न करें…’

Next Story

CRPF नें लांच किया ‘मददगार’ , ताकि कश्मीरी छात्रों को एक खरोंच तक न आए

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…