‘झांसी रेलवे स्टेशन’ का नाम होगा ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ ! योगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने लोक सभा में जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी में है।

उत्तर गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में लिखित जवाब दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी जिले में “झांसी रेलवे स्टेशन” का नाम बदलकर “वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन” करने का एक प्रस्ताव भेजा है।

मंत्री ने आगे बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, संबंधित एजेंसियों की टिप्पणियां / राय मांगी गई है। संबंधित एजेंसियों से टिप्पणियां / राय प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अनुराग शर्मा ने पूछे थे ये सवाल ?

(क) क्या सरकार को झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम पर रखने का कोई प्रस्ताव प्राप्त हुआ है ।

(ख) यदि हां, तो तत्संबंधी व्यौरा क्या है ।

(ग) क्या झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए स्थानीय प्रशासन से कोई अनुशंसा प्राप्त हुई है और

(घ) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और नाम बदलने की यह प्रक्रिया कब तक पूरी किए जाने की संभावना है।

बता दें कि अनुराग शर्मा भारतीय जनता पार्टी के राजनेता और लोकसभा में उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

Leave a Reply

Previous Story

नांगल कांड: प्रदर्शन करने पहुंची भीम आर्मी को वाल्मीकि समाज ने भगाया, बोले- पार्टी बाजी करने आए हो

Next Story

पाकिस्तान की आर्थिक हालत बदतर, PM आवास को इमरान सरकार ने किराए पर दिया

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…