एक और आरक्षण का अखिलेश नें उठाया मुद्दा, बोले- अब प्राइवेट में भी लागू हो आरक्षण !

लखनऊ (UP) : अखिलेश यादव नें प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण की वकालत की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, केंद्रीय मंत्री अठावले और भाजपा के सांसद उदित राज भी इससे पहले प्राइवेट क्षेत्र में आरक्षण कि बात कह चुके है जिसकी फहरिस्त में अब मुलायम पुत्र भी शामिल हो गए है।

दरअसल अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी के चुनिंदा 150 पिछड़े नेताओ को सम्बोधित कर रहे थे जिसमे उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार 85 प्रतिशत समाज को बाटना चाहती है जिसे वह कभी सफल नहीं होने देंगे। आगे अखिलेश यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी आरक्षण को खत्म करना चाह रही है व गरीबो के लिए उसने कोई कदम नहीं उठाया है।

वही बीजेपी कि आर्थिक नीतियों को भी नेता जी ने निशाना बनाया, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नोट बंदी के फैसले कि वजह से देश को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है वही बीजेपी भी कही न कही इसको मानने लगी है।

Leave a Reply

Previous Story

4 बहनों की विदाई का गम, रोने से गई इकलौते भाई की जान

Next Story

गणितज्ञ रामानुजन जयंती : शाकाहारी खाने से समझौता नहीं किया, वापस आ गए थे भारत !

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…