प्रेस कॉन्फ्रेंस मे अशोक गहलोत ने कहाँ कि भाजपा जो बार बार फूट कि बात करती है, वह खत्म हो गई है | प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह तो तय हो गया है कि दोनों नेता चुनाव लड़ेंगे ,लेकिन यह तय होना अभी बाकि है कि कौनसी सीट से चुनाव लड़ेंगे |
सचिन पायलट पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ,इससे पहले तीन बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है |सचिन पायलट एक बार दौसा और एक बार अजमेर से सांसद रह चुके है |

पायलट के चुनाव लड़ने कि सूचना के बाद कई विधायक उन्हें अपनी सीट छोड़कर चुनाव मैदान मे उतरने कि पेशकशकर रहे है | सुत्रों के अनुसार पता चला है कि सचिन पायलट अपने पुराने संसदीय क्षेत्र दौसा ,अजमेर के अलावा किसी तीसरे जिले के विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है