MP: रानी दुर्गावती के शौर्य के प्रतीक सिंगौरगढ़ किले का जीर्णोद्धार करेगी शिवराज सरकार, संरक्षण कार्य का शिलान्यास

दमोह: आज रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले के सिंग्रामपुर, में राज्य-स्तरीय जनजातीय सम्मेलन और सिंगौरगढ़ किले के संरक्षण कार्य का शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा किसिंगौरगढ़ का किला रानी दुर्गावती की वीरता का प्रतीक है, अब इसका जीर्णोद्धार होगा। हम रानी का बलिदान दिवस हमेशा मनाते हैं, हम अब यह कार्यक्रम तीन दिन तक इस तरीके से मनाएंगे की यह हमें देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

इतिहास के पन्नों को पलटते हुए मुख्यमंत्री बोले कि अकबर ने अपने दूत को भेजकर यह प्रयास किया कि रानी दुर्गावती अधीनता स्वीकार कर लें, लेकिन वीरांगना ने कहा कि प्राण त्याग दूंगी, लेकिन किसी की अधीनता स्वीकार नहीं करूंगी। रानी दुर्गावती की वीरता, साहस और शौर्य को नमन।

आगे जनजातीय समुदाय के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी जिससे ये लगातार आगे बढ़ते रहें। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए किराए का कमरा लेना पड़े, तो उनका किराया हमारी सरकार भरेगी जिससे किसी की पढ़ाई बाधित न हो।

अंत में उन्होंने कहा कि अत्यंत प्रतिभाशाली जनजातीय बच्चों की कोचिंग की व्यवस्था हम कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई की फीस भी माता-पिता नहीं, भाजपा सरकार भरेगी। जनकल्याणकारी संबल योजना भी हमने पुनः प्रारम्भ कर दी है जिससे गरीब के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

पहली बार लद्दाख के 2 गांवों में पहुंची मोबाइल कनेक्टिविटी, स्वजनों से फोन वार्ता कर खुशी में झूमे ग्रामीण

Next Story

त्रिपुरा: भगवदगीता विरोधी बयान पर हुई थी FIR, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश अक़ील कुरैशी ने रद्द की

Latest from इतिहास में आज

छावनी क्षेत्रों में कई सड़कें व इमारतें अंग्रेजों के वफादार अधिकारियों के नाम पर हैं, इनके नाम बदलने पर विचार करें: रक्षामंत्री

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री ने छावनी क्षेत्रों में सड़कें और इमारतें जिनका नाम ब्रिटिश शासन के…

भोपाल में हबीबगंज स्टेशन के बाद मिंटो हॉल का नाम भी बदला, पूर्व भाजपा अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर होगा हॉल

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहले हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला और अब ऐतिहासिक…

भोपाल: मिंटो हॉल का नाम बदलकर संविधान सभा के पूर्व उपसभापति हरिसिंह गौर के नाम पर करने की मांग, मंत्री बोले- अच्छा सुझाव है

भोपाल: मध्यप्रदेश में भी अब नाम बदलने की मुहिम ने जोर पकड़ लिया है। हबीबगंज रेलवे…

MP: जनजातीय नायक राजा शंकर शाह के नाम पर होगा ‘छिंदवाड़ा विश्विद्यालय’ का नाम, CM शिवराज की घोषणा

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह की भाजपा सरकार ने छिंदवाड़ा विश्विद्यालय का नाम जनजातीय नायक राजा…

PM मोदी को मिले उपहारों व स्मृति चिन्हों की उनके जन्मदिवस से होगी नीलामी, गंगा संरक्षण के लिए सौंपी जाएगी आय

नई दिल्ली: संस्कृति मंत्रालय 17 सितंबर से प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृति-चिन्हों की ई-नीलामी आयोजित…