
शिवराज ना कमलनाथ हां : संजय सिंह मसानी
शनिवार को नईदिल्ली में कांग्रेस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई । जिसमें कई कांग्रेसी दिग्गज जैसे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया मौजूद थे । इसी बीच आज पराई पार्टी व एमपी के मुख्यमंत्री के बेहद करीबी रिश्तेदार संजय सिंह मसानी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया । इसके लिए उन्होंने कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “अब सूबे में शिवराज की नहीं बल्कि कमलनाथ की जरूरत है ” |

