शोपियाँ: सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकियों को किया ढेर

शोपियाँ: जम्मू कश्मीर के शोपियाँ जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के इनपुट के आधार पर शोपियां के चेक सादिक खान इलाके में कल शाम संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

क्षेत्र की घेराबंदी कर संपर्क स्थापित किया गया। चेक सादिक खान इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें पुलिस और सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादी मार गिराए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई जिसमें 02 एके व 08 मैगजीन शामिल थी।

संयुक्त ऑपरेशन समाप्त होने के बाद कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम का शीर्ष कमांडर जो 2017 से सक्रिय था, मारा गया है। 

विजय कुमार ने ऑपरेशन के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Previous Story

ब्राह्मण वोट लुभाने के लिए BSP करेगी ब्राह्मण सम्मेलन, BJP नेता बोले- ब्राह्मण गुमराह होने वाला नहीं

Next Story

लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी पीर मोहम्मद को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…