/

सिलवासा: मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना ने अपनी नाबालिग छात्रा से किया रेप, आरोपी शेख मोहम्मद गिरफ्तार

सिलवासा: दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा में मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार किया है।

जिले के सिलवासा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाविसा फलिया इलाके में स्थित मदरसा में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से मदरसे के ही मौलाना शेख मोहमद तारिक द्वारा बलात्कार करने का आरोप लगा है।

वहीं घटना को लेकर पीड़िता ने अपने माता पिता के साथ बुधवार को थाने पहुंच कर आरोपी मौलाना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सिलवासा स्थित एक मदरसे में जहां वह पढ़ाई कर रही थी, उसके साथ पढ़ाने वाले मौलाना शेख मोहम्मद तारिक (31 वर्ष) निवासी उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित बेटी के साथ थाने पहुंची मां ने बताया कि मेरी लड़की ने मुझे फोन किया कि मम्मी मेरी तबीयत खराब है, जल्दी आ जाओ। मैं मदरसा गई तो वो लोग मेरी लड़की को कमरे में बंद कर दिए। मैं आवाज लगा रही थी कि मेरी लड़की को बाहर भेजो, मैं ऊपर गई दरवाजा खटखटाई तो वो लोग बोले कुछ नहीं हुआ है।

मां ने आगे बताया कि मेरी लड़की रो रो कर बताने लगी कि मेरे साथ बलात्कार किया है मौलवी। वो यहां 4 साल से पढ़ रही थी। आरोपी को फाँसी की सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसकी पुष्टि जिले के एसपी स्वामी ने की है।

एसपी स्वामी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिग लड़की की शिकायत का संज्ञान लेते हुए हमने तुरंत एफ आई आर दर्ज की है और उस मौलाना की गिरफ्तारी भी की है।

Leave a Reply

Previous Story

JK: हिंदू व सिख शिक्षकों का हत्यारा मेहरान समेत 3 आतंकी एनकाउंटर में ढेर

Next Story

हैदराबाद में बोले टिकैत: ओवैसी बेलगाम सांड है, वो BJP की मदद करता है, उसे यहीं रोककर रखो

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…