MP कांग्रेस में भी भगदड़, उपचुनावों से पहले पूर्व मंत्री सुलोचना रावत अपने बेटे संग BJP में शामिल

भोपाल: मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

सुलोचना ने विधानसभा में तीन बार जोबट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उपचुनाव 30 अक्टूबर को होने वाले हैं।

देर शनिवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सुलोचना रावत एवं उनके पुत्र विशाल रावत ने आज BJP की सदस्यता ग्रहण की।

आगे उन्होंने कहा कि मैं उनका भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि हम साथ मिलकर जनहित के कार्यों को और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के हवाले से भाजपा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, सुलोचना जो कांग्रेस में एक मजबूत नेता रही हैं और जोबाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। मैं उनका भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना, भाजपा ने हमेशा आदिवासियों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित थीं, इसलिए वह और उनका बेटा भाजपा में शामिल हो गए।

अगले उपचुनाव पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “एक नेता जिसका आदिवासी समुदाय पर बहुत प्रभाव रहा है, वह निश्चित रूप से भाजपा को मजबूत करेगा।” 

Leave a Reply

Previous Story

छत्तीसगढ़ में गांधी जयंती पर कांग्रेस सरकार ने की घोषणा: गोबर से बनेगी बिजली

Next Story

उत्तराखंड के 78% मुस्लिम चाहते हैं कांग्रेस की सरकार, 14% की पसंद AAP, सत्ताधारी BJP मात्र 8% की पसंद: सर्वे

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…