//

शिवपुरी में ब्राह्मण को मूत्र पिलाये जाने पर SC वर्ग से आने वाले युवक ने त्यागा जातिप्रमाण पत्र

भोपाल ब्यूरो: बीते हफ्ते मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक युवक ने तीन लोगो द्वारा मूत्र पिलाये के कारण आत्महत्या कर ली थी। शिवपुरी की इस घटना सबको स्तब्ध कर दिया था। आत्महत्या करने वाले युवक का नाम विकास शर्मा बताया जा रहा है वही आरोपी तारावती कोहली, प्रियंका कोहली व मनोज कोहली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मृत युवक हैंडपंप से पूजा के अपने पात्र में जल लेने पंहुचा था जहा मौजूद प्रियांका व तारावती ने पानी के छींटे बर्तनो पर पड़ने पर विकास से गाली गलोच करने लगी।

तभी वह अन्य आरोपी मनोज भी आ पंहुचा वही मनोज ने पूजा के लोटे में मूत्र भरके तारावती व प्रियंका की मदद से विकास को पिला दिया जिससे पहुंचे आघात के बाद विकास ने आत्महत्या कर ली।

घटना से पहुंचे आघात के बाद बैतूल जिले के अनुसूचित जाति से आने वाले सुनील लोखंडे ने आरोपियों के विरोध व जातिगत भेदभाव के विरोध में अपना अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र को त्यागने का फैसला किया है।

लोखंडे ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा “महामहिम कोविंद जी शिवपुरी मप्र की घटना से व्यथित होकर मैं सुनील मातंग अपना जाति प्रमाण पत्र त्याग करना चाहता हूं कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए अनुसूचित जाति वर्ग में अराजक जातियों का समावेश मेरे वर्ग व जाति की विश्वसनीयता आत्मनिर्भरता पर कुठाराघात करता है।

उन्होंने अपना जातिप्रमाणपत्र को सार्वजनिक करते हुए यह फैसला उठाया है। आपको बता दे कि लोखंडे मातंग समाज से आने वाले सामजिक कार्यकर्ता है व पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवास के अध्यक्ष भी रह चुके है.

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

MP में आरक्षण विरोधी दलित व्यक्ति नें छोड़ा अपना जाति प्रमाण पत्र !

Next Story

निरोग्‍य नारी: मासिक धर्म में कपड़ा प्रयोग करने वाली महिलाओं को बांटते हैं सैनीटरी नैपकिन

Latest from Falana Report