/

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया शिवराज सरकार के 35 फीसदी OBC आरक्षण पर रोक, दो हफ्तों में चुनाव की अधिसूचना निकालने के निर्देश

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में पंचायत व नगरीय निकाय के चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से सरकार को झटका लगा है। आदेश में सर्वोच्च न्यायलय ने चुनावों को बिना आरक्षण के कराये जाने का निर्देश दिया है। साथ ही चुनाव आयोग को 2 हफ्ते में अधिसूचना जारी करने का कहा है। जया ठाकुर और सैयद जाफर की याचिका पर है आदेश दिया गया है।

ओबीसी आरक्षण के मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार की रिपोर्ट को कोर्ट ने अधूरा माना है। अधूरी रिपोर्ट होने के कारण मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को चुनाव में आरक्षण नहीं मिलेगा। इसलिए अब स्थानीय चुनाव 36% आरक्षण के साथ ही होंगे। इसमें 20% एसटी और 16% एससी का आरक्षण रहेगा।

रिव्यु पेटिशन होगी दाखिल
पंचायत चुनाव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अध्ययन करेंगे। सरकार रिव्यू पिटीशन दायर करेगी।

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने 35 प्रतिशत स्थान आरक्षित करने की अनुशंसा सरकार से की थी। इस आशय की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में भी प्रस्तुत की गई थी। इस मामले में सरकार पहले ही कह चुकी है कि हम माननीय अदालत के निर्देशानुसार चुनाव कराने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Previous Story

गेहूं की कालाबाजारी करने वाले को रंगे हाथों पकड़ने पर डीलर ने पूर्व और वर्तमान मुखिया सहित सात पर लगाया SC-ST एक्ट

Next Story

दलित युवती ने ब्राह्मण बन की ब्राह्मण युवक से शादी, कुछ दिन बाद ज्वेलरी और रूपये लेकर हुई फरार

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…