तो क्या किसी तांत्रिक के कहने पर तलाक ले रहे है तेज प्रताप !

बिहार(पटना) : लालू यादव के सबसे बड़े पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप एक बार फिर से सुर्खियों में सुर्ख हो गए है। हमेशा अपनी धार्मिक गतिविधियों के कारण चर्चाओं का बाजार गरम करने वाले लालू के बड़के पुत्र ने हाल ही में हुई अपनी शादी से मुँह मोड़ने का फैसला कर लिया है।

तेज प्रताप ने हाई कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर अपनी धर्म पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया है जिसकी सुनवाई करने के लिए उसे हाई कोर्ट से हरी बत्ती भी मिल गई है।

दरअसल उनकी पत्नी ऐश्वर्या एमिटी यूनिवर्सिटी नॉएडा से MBA की पढाई कर चुकी है वही तेजप्रताप का अंदाज बिलकुल देसी है, तेज प्रताप के करीबियों से मिली खबर के अनुसार इसी कारण से आपस में उनकी पट नहीं रही थी ।

उनके देसी होने का पता इसी बात से लगाया जा सकता है की एक बार महुआ जाते हुए एक सरकारी हैंडपंप को देख कर लालू पुत्र रुक गए थे व वही अपने कपडे उतार कर स्नान करने चल दिए थे जिसकी फोटो खूब वायरल हुई थी।

सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार तेज प्रताप किसी बाबा या तांत्रिक के कहने पर तलाक ले रहे है उन्होंने पटना हाई कोर्ट में तलाक की याचिका डाल दी है । तेज प्रताप की ओर से दायर केस नंबर 1208/2018 है वही लालू परिवार का कहना है की उनका परिवार ऐश्वर्या से अलग नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Previous Story

विश्वबैंक से आया फोन, “कारोबार सुगमता” में भारत की लंबी छलांग पर कहा मोदी जी वाह 

Next Story

ABVP ने राजधानी में किया मिशन साहसी का महा आयोजन, शिफूजी सहित 6 हजार छात्राओं ने लिया भाग

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…