जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अगले साल ही 60% कम हुई आतंकी घटनाएं

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने बताया है कि अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद, जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं की संख्या में काफी कमी आई है।

राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि वर्ष 2019, 2020 और 2021 में जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं की संख्या का ब्यौरा निम्नलिखित है:

2019 – 594
2020 – 244
2021 (मार्च 15 तक) –  21

पिछले तीन वर्षों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में शहीद हुए सुरक्षा बल कार्मिकों तथा मारे गए सिविलियन की संख्या का ब्यौरा निम्नलिखित है:

सरकार जम्मू एवं कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उसने इस संबंध में कई कदम उठाए हैं जिनमें निम्नलिखित शामिल है।

प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी), जो दिनांक 07 नवंबर, 2015 को 80,068 करोड़ रु. की लागत से घोषित किया गया था, के कार्यान्वयन में तेजी लाना। 15 मंत्रालयों से संबंधित 63 परियोजनाओं में से 54 परियोजनाएं 58,627 करोड़ रु. की लागत से जम्मू एवं कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही है तथा शेष परियोजनाएं लद्दाख संघ राज्य शोज में कार्यान्वित की जा रही हैं।

इनमें सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, कृषि, कश्मीरी प्रवासियों के लिए पुनर्वास स्कीमों, कौशल विकास क्षेत्रों आदि से संबंधित बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। 54 परियोजनाओं में से 20 परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। अधिकांशतः पूरी हो गई हैं तथा शेष 34 परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है।

जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने वर्षों से अटकी पड़ी लगभग 6000 परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 8000 करोड़ रु. तक का ऋण जुटाने के लिए जम्मू एवं कश्मीर अवसंरचना विकास वित्त निगम ( जेके.आईडीएफमी ) स्थापित किया है। ऐसी 2,367 परियोजनाओं को 7,125.49 करोड़ रु. की राशि से अनुमोदित किया गया है और 997.27 करोड़ रु. की लागत वाली 800 परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Previous Story

जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा: गृह मंत्रालय

Next Story

मस्जिद के इमाम ने 13 साल के बच्चे का किया टॉर्चर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…