जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा: गृह मंत्रालय

नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्य सभा को सूचित किया है कि जम्मू – कश्मीर को पुनःराज्य का दर्जा तभी दिया जाएगा जब राज्य में स्थितियाँ सामान्य हो जाएंगी।

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल हो जाने के बाद उपयुक्त समय पर जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा प्रदान किया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि संवैधानिक परिवर्तनों और पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र और लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र के रूप में विभाजन के मद्देनजर, राष्ट्र हित में और साथ ही जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा के हित में, जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं जैसे संचार के विभिन्न माध्यमों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए थे।

“इसके पश्चात, मामले की समय – समय पर समीक्षा की गई थी और लगाए गए प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से धीरे – धीरे हटाया गया था और दिनांक 05.02.2021 से संपूर्ण जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र में 4 जी इंटरनेट डाटा सेवाओं को बहाल कर दिया गया था।”

प्रियंका चतुर्वेदी ने गृह मंत्री से पूछे थे ये सवाल:

(क) क्या सरकार का भविष्य में जम्मू – कश्मीर को पुनः राज्य का दर्जा दिए जाने का कोई प्रस्ताव है।

(ख) यदि हां, तो तत्संबंधी व्यौरा क्या है;

(ग) यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं; और

(घ) क्या संचार के विभिन्न माध्यमों पर साल भार से लगे हुए प्रतिबंध को समाप्त करने के लिए कुछ प्रयास किए गए हैं ?

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

नागालैंड के किंग चिली ‘राजा मिर्च’ को पहली बार निर्यात किया गया लंदन

Next Story

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अगले साल ही 60% कम हुई आतंकी घटनाएं

Latest from अरे

पंजाब में PM की सुरक्षा में चूक के बाद दौरा रद्द, पुलिस ने सुरक्षा आश्वासन दिया मगर आगे मिले प्रदर्शनकारी

फिरोजपुर: पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने…

‘मुस्लिम बच्चे स्कूलों में न करें सूर्य नमस्कार, ये सूर्य की पूजा का रूप है’: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का फरमान

लखनऊ: देश की एक बड़ी मुस्लिम संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने स्कूलों में…