बुरहान वानी का समकालीन मेहराजुद्दीन एनकाउंटर में ढेर, DCA की डिग्री का आतंक के लिए किया इस्तेमाल

हंदवाड़ा: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन जारी है जिसमें अब सुरक्षा बलों नेे हिजबुल मुजाहिदीन के एक टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है।

आज सुबह 6 बजे हंदवाड़ा पुलिस ने सूचना दी की क्रालगुंड हंदवाड़ा के पाजीपोरा-रेनान इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है जिसे पुलिस, सेना और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से अंजाम दे रहे थे।

बाद में कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सबसे पुराने और शीर्ष कमांडरों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद हंदवाड़ा मुठभेड़ में ढेर हो गया है। 

आईजी के मुताबिक मेहराजुद्दीन कई आतंकी वारदातों में शामिल था और उसका मारा जाना एक बड़ी कामयाबी  है।

पुलिस ने बताया कि ये आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के कुख्यात आतंकी बुरहान वानी का समकालीन था। जब बुरहान दक्षिण कश्मीर में नागरिक/सुरक्षा बलों की हत्याओं की श्रृंखला में शामिल था उस समय मेहराजुद्दीन हलवाई उत्तरी कश्मीर में नागरिकों/सुरक्षा बलों की हत्याओं में शामिल था।

मारा गया आतंकवादी मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद वर्ष 2011 में आतंकवादी रैंक में शामिल हुआ था। डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन की डिग्री हासिल करने वाला आतंकी आतंकवाद के लिए सोशल मीडिया और संचार के नए तरीकों का दुरुपयोग करने के लिए भी जिम्मेदार था।


Leave a Reply

Previous Story

सहकारिता आंदोलन को तेज करने के लिए मोदी सरकार ने बनाया नया मंत्रालय ‘सहकारी मंत्रालय’

Next Story

केरल: CPM के युवा मोर्चा का कार्यकर्ता 6 वर्षीय बच्ची के रेप व हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…