UP: मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी को अगवा कर किया रेप, आरोपी इमरान गिरफ्तार

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में लड़की के मामा को गिरफ्तार किया है।

घटना नोएडा सेक्टर 39 थाना अन्तर्गत सदरपुर कॉलोनी की है जहां पर एक मामा ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिक भांजी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित बच्ची की माँ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद थाना सेक्टर 39 पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त मोहम्मद निजामुद्वीन उर्फ इमरान जोकि रिश्ते में मामा लगता है, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दो दिन पहले दी।

बता दें कि 8 दिसम्बर को ही अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद किया था। थाना प्रभारी राजीव बालियान के मुताबिक एक महिला ने छह अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर से लापता है। इस मामले में किशोरी की मां ने उसके मामा पर किशोरी को अगवा करने का शक जाहिर किया था।

पीड़िता की मां के मुताबिक जब लड़की का मेडिकल करवाया गया तो पुलिस को छात्रा के साथ रेप की घटना कारित होने की जानकारी मिली।

अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Previous Story

बांग्लादेश में स्कूली बच्चों के अपहरणकर्ता निकले रोहिंग्या, सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार

Next Story

SC/ST एक्ट को उचित तरीके से लागू करने के लिए मोदी सरकार ने लांच की हेल्पलाइन

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…