माँ दुर्गा को वैश्या कहने वाले भीम आर्मी नेता को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोला- गलती से हो गई थी पोस्ट

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने नवरात्रों के पावन दिनों में माँ दुर्गा जी पर अशोभनीय पोस्ट करने वाले भीम आर्मी नेता अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

फिरोजाबाद से भीम आर्मी के राजनीतिक विंग आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने 8 अक्टूबर को एक ट्वीट कर मां दुर्गा को वैश्या बताया था। जिससे हिंदू समाज में आक्रोश उत्पन्न हो गया।

बाद में जिले के स्थानीय संगठन हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी नेता के खिलाफ रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उधर मामले को संज्ञान में लेते हुए फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धाराओं 153a, 295a, 505(2) में थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि रविवार को आरोपी अनिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेजा गया।

आरोपी का मूल निवास अलीगढ़ है लेकिन वर्तमान में वह फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ अंतर्गत नगला मिर्जा बड़ा मोहल्ला में रहता है।

गिरफ्तारी के डर से मांगने लगा माफी

बता दें अपनी गिरफ्तारी की डर से भीम आर्मी नेता ने बयान से पलटी भी मारी थी। उसने कहा, “मैं तर्कशील हूं…..मुझे नवरात्रि और देवी देवताओं में कोई दिलचस्पी नहीं है। तार्किक ज्ञान, शक्ति और विज्ञान ही सत्य हैं। धर्म गुलामी की जंजीरों में बांधने का षड्यंत्र है।”

उसने कहा कि मेरा मकसद किसी की भावनाओं ठेस पहुचाने का नही था। गलती से पोस्ट हो गई थी जिसके लिए में आप सभी से माफी चाहता हूँ।


Leave a Reply

Previous Story

बरेली: मदरसे के मौलवी ने महिला से किया रेप, गर्भपात के लिए भी दबाव डाला, केस दर्ज

Next Story

फारुख अब्दुल्ला की पार्टी के बड़े हिंदू नेता व पूर्व मंत्री देवेंद्र राणा समेत 2 नेशनल कांफ्रेंस नेता BJP में शामिल

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…