किसान नेता को UP पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तमंचे सहित किसान नेता गिरफ्तार किया गया है जिसकी तस्वीरें फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

जागरण रिपोर्ट के मुताबिक गछरायूं के अंतर्गत ग्राम तोमडा में मारपीट के दौरान वायरल हुए फोटो में तमंचे सहित दिखे किसान नेता को पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम तोमडा निवासी निमित सिंह ने गांव के ही राजकुमार, पुष्पेंद्र व उमेश पर घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटना के अगले दिन गांव निवासी किसान नेता चंद्रभान का इस घटना के दौरान तमंचा दिखाने का फोटो वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपित चंद्रभान को अवैध तमंचा व कारतूस सहित दबोच लिया।

Rep. Image

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना के अगले दिन चंद्रभान का एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह तमंचे को अंटी में लगाते हुए दिख रहा था।

Leave a Reply

Previous Story

हरियाणा में 8-12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल व पालन-पोषण करने पर परीक्षा में मिलेंगे अतिरिक्त अंक

Next Story

पहले हिंदू धर्म के प्रति घृणा भरते फिर मूक बधिर छात्रों, गरीबों को लालच देकर कराते धर्मांतरण, यूपी ATS ने काज़ी समेत 2 को किया गिरफ्तार

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…