उत्तराखंड: गंगा घाटों में नशा व हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन मर्यादा’

देहरादून: उत्तराखंड में तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऐसी लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

उत्तराखण्ड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा आज से “ऑपरेशन मर्यादा” नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है। 

इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध पुलिस एक्ट की धारा 51/52 के अन्तर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत है। सभी से अनुरोध है कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, यहां की समृद्ध संस्कृति, माँ गंगा, और सुन्दर प्रकृति का सम्मान करें।

आगे उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग, मादक पदार्थों का सेवन और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करना कहीं से भी मर्यादित आचरण नहीं है। ऐसा कृत्य करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए आज से पूरे प्रदेश में “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिनों देवभूमि उत्तराखंड के कई पवित्र तीर्थ स्थानों जैसे हरिद्वार में हर की पैड़ी व कई गंगा घाटों के वीडियो वायरल हुए थे जहां पर्यटक घाटों में हुड़दंग व नशा करते दिखाए दिए थे। हालांकि हरिद्वार पुलिस ने ऐसी दर्जनों लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

Leave a Reply

Previous Story

UP: बुलंदशहर में गला घोंटकर की गई वृद्ध साध्वी की हत्या, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जाँच

Next Story

न लंबी लाईन न ही कम राशन की शिकायत, हरियाणा सरकार अब उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर रही ‘ग्रेन एटीएम’

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…