/

UP: बुलंदशहर में गला घोंटकर की गई वृद्ध साध्वी की हत्या, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जाँच

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले स्थित एक मंदिर की साध्वी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना जिले के नरसैना थाना क्षेत्र में बुकलाना गांव की है जहां चामुंडा मंदिर की साध्वी भगवती जिनकी उम्र 82 वर्ष है, की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी आज सुबह मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि साध्वी मंदिर में करीबन 10 वर्ष से सेवा कर रही थीं। उनकी उम्र करीब 82 वर्ष है। विधवा एवं असहाय है, घर परिवार में कोई नहीं है। तीन बेटिया हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

साध्वी चामुंडा मंदिर में ऊपर वाले कमरे में रहती थी तथा मंदिर में जो चढ़ावा आदि दिया जाता था उससे अपना भरण पोषण करती थी।

घटना के संबंध में बुलन्दशहर पुलिस ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में गला घोटने से महिला की मृत्यु हुई है। लूट जैसी संभावना नहीं है क्योंकि महिला के पास कोई चल – अचल सम्पत्ति नही थी। घटना के संबंध में थाना नरसैना पर धारा 302 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गहनतापूर्वक जांच / छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Previous Story

पहले छत से युवती की अश्लील फोटो खींची फिर वायरल करने की धमकी देकर किया रेप, आरोपी इम्तियाज गिरफ्तार

Next Story

उत्तराखंड: गंगा घाटों में नशा व हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन मर्यादा’

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…