‘CAA लाकर मोदी जी नें देश का सिर ऊंचा किया है’- राखी सावंत नें CAA का किया समर्थन

मुंबई : एक्ट्रेस राखी सावंत नें अब CAA को लेकर PM मोदी का समर्थन करते हुए बहुत काम करने वाला PM बताया है।

CAA को लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से बंट चुकी है। जहां अनुराग कश्यप विशाल भारद्वाज स्वरा भास्कर जैसे कलाकार सीएए का विरोध कर रहे हैं वही अनुपम खेर परेश रावल जूही चावला जैसे कलाकारों ने CAA का समर्थन भी किया है।

अब इसी कड़ी में ऐक्ट्रेस राखी सावंत ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम CAA का समर्थन देश के सामने रखा है। पिछले दिनों अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से उन्होंने फैन्स को संबोधित करते हुए CAA का पुरजोर समर्थन किया।
Rakhi Sawant
राखी नें CAA के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ के क़सीदे पढ़ते हुए कहा कि मोदी जी ने CAA लाकर देश का सर ऊंचा किया है, कितना काम कर रहे हैं मोदी जी। हमें गर्व है अपने प्रधानमंत्री पर।”
आगे NRC पर राखी बोलीं “किसी देश में यदि गैरकानूनी लोग देश में घुस जाते हैं तो कड़ी से कड़ी सजा होती है लेकिन हमारे देश में कुछ गैरकानूनी लोग बैठे हैं उनके लिए कोई कानून लाया जा रहा है तो इसमें मोदी जी क्या गलत कर रहे हैं। यदि हमारे ही घर में कोई घुस जाए और हम क्या रहने देंगे यदि हम आपको जानते पहचानते नहीं है तो मोदी जी सही काम कर रहे हैं।”
[ TV चैनलों से अलग खबरें पाने के लिए फ़लाना दिख़ाना फेसबुक पेज़ Falana Dikhana व ट्विटर हैंडल @FDikhana को लाइक व फॉलो कीजिए वहीं मुलाकात होगी ! जय हिंद ]

Leave a Reply

Previous Story

पूर्व DU छात्रसंघ अध्यक्ष BJP में शामिल, दिल्ली चुनाव में अलका लांबा को दे सकते हैं चुनौती !

Next Story

ऐसे ही CAA का विरोध जारी रहा तो केजरीवाल हार सकते हैं दिल्ली चुनाव- सुब्रमण्यम स्वामी

Latest from चल चित्र

नवनियुक्त पुजारी की फर्जी फोटो वायरल करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद- अयोध्या में बन रहें राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पाण्डेय की फर्जी और आपत्तिजनक…

टीवी सीरियल पुष्पा इंपाॅसिबल के मेकर्स पर दर्ज Sc-St एक्ट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 जनवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली- सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “पुष्पा इंपाॅसिबल” के मेकर्स पर दर्ज…

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी

राजस्थान- उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं…