कानपुर में बनेगा भगवान परशुराम का विश्व स्तरीय मंदिर, भाजपा विधायक ने रखी नींव

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में ‘भगवान परशुराम’ के भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी हो चुकी है जिसकी नींव भाजपा की महिला विधायक ने रखी है।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बीजेपी विधायक ने अपने पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल पति के साथ परशुराम मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी।

51 वेदाचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विश्व स्तरीय भगवान श्री परशुराम मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन खानपुर खरंजा रोड रनिया में किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री अजीत पाल समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेता भी मौजूद थे।

बता दें कि 25 जुलाई को बीजेपी विधायक व उनके पति एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल बारसी ने अकबर तहशील क्षेत्र के खान चंद्रपुर स्थित अपनी लगभग 5 करोड कीमत की अपनी जमीन को परशुराम सेवा ट्रस्ट के माध्यम से परसु राम मंदिर बनवाने के लिए दान करने की घोषणा की थी।

इसके अलावा विधायक ने 20-25 फ़ीट परशुराम मूर्ति लगाने की बात भी कही थी। 

Leave a Reply

Previous Story

रुद्रप्रयाग: पवित्र नदियों के किनारों पर शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 13 लोगों पर उत्तराखंड पुलिस ने की कार्रवाई

Next Story

रामप्पा मंदिर के बाद हड़प्पा शहर ‘धोलावीरा’ को भी यूनेस्को ने विश्व विरासत सूची में किया शामिल

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…