असम में अपराधों से सख्ती से निपटने के लिए गठन किया जाएगा 10 प्रोफेशनल कमांडो बटालियन

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आंतरिक सुरक्षा में असम को सर्वश्रेष्ठ राज्यों में बनाए जाने की योजना पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

पुलिसिंग पर रचनात्मक विचार-विमर्श व आंतरिक सुरक्षा में असम को सर्वश्रेष्ठ राज्यों में कैसे बनाया जाए, इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री सरमा ने असम पुलिस महानिदेशक और असम पुलिस के एसपी के साथ व्यापक चर्चा की।

पुलिस द्वारा देखे जा रहे अपराधों के नए रूपों के मद्देनजर पुलिस बल के आधुनिकीकरण के तरीकों पर चर्चा करने के लिए बैठक को आयोजित किया गया था

वहीं बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उभरते अपराधों से सख्ती से निपटने के लिए 10 प्रोफेशनल कमांडो बटालियन का गठन किया जाएगा। पुलिस कर्मियों पर काम का बोझ कम करने के लिए सभी थानों में दो पाली की ड्यूटी शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक ️23,000 सिविल पुलिस कर्मियों और 12,000 कमांडो पुलिस कर्मियों को सिस्टम में जोड़ा जाएगा। पुलिस कर्मियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि ️प्रणाली में अधिक पेशेवर रूप से योग्य और कुशल जनशक्ति लाने के लिए पुलिस बलों में नियुक्ति के लिए भर्ती नियमों को संशोधित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Previous Story

राजस्थान में पानी न मिलने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर महिला आयोग चिंतित, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो

Next Story

संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो- राजस्थान CM

Latest from सरकारी योजनाए

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नहीं मिल रहा EWS आरक्षण का लाभ, संघर्ष समिति ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रायपुर- छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ईडब्ल्यूएस के तहत 10…