मंदिर की देखरेख करने वाले 75 वर्षीय पुजारी की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए किया शव को जलाने का प्रयास

अलीगढ़- सनातन धर्म और पुजारियों के खिलाफ फैलाई जा रहीं नफरत का नतीजा है कि उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले में गंगीरी थाना क्षेत्र के नोगवा गाँव में एक 75 वर्षीय वृद्ध पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई हैं। मृतक पुजारी के बेटे का आरोप है कि उसके पिता रामदास की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया हैं। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

वहीं मंदिर के पुजारी की हत्या की जानकारी लगतें ही दर्जनों ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। बवाल बढ़ता देख एसएसपी कला निधी कैथानी और फील्ड यूनिट भी आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

शव को जलाने का किया प्रयास

हमें लगीं जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय मृतक पुजारी रामदास का परिवार दादों थाना के नगला ढीमर गाँव में रहता हैं और वह पिछले कई वर्षों से नोगवा गाँव के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा पाठ और देखभाल का कार्य करते थे। लेकिन शनिवार की सुबह उनका शव मंदिर परिसर स्थित उनके कमरे से बरामद किया गया, इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा साक्ष्यों को मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की गई हैं।

वहीं पूरे मामले में एसएसपी कला निधी कैथानी ने बताया कि फील्ड यूनिट घटना स्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। जांच में पुजारी के कमरे का समान बिखरा हुआ पाया गया है, जिसे देखकर चोरी की भी आशंका जताई जा रहीं हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रहीं हैं।

आपको बता दे कि यह पहला मामला नहीं है, जब मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या की गई है। बीते दिनों जिले के जितरौली गाँव के समीप स्थित एक शिव मंदिर के पुजारी के ऊपर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुजारी की चोटी और डाढ़ी भी काट दी थी।

Leave a Reply

Previous Story

धर्म विशेष के युवक ने गाय के साथ किया कुकर्म, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Next Story

खैनी न देने पर ब्राह्मण व्यापारी को चाकुओं से गोदा, दलित युवक ने की निर्ममता से हत्या

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…