‘जो बुरहान और अफ़ज़ल को आतंकवादी नहीं मानते वो कपिल मिश्रा को आतंकवादी बता रहे हैं’- कपिल मिश्रा

नईदिल्ली : दिल्ली में CAA हिंसा के बीच भाजपा नेता कपिल मिश्रा नें बयान दिया है।
दिल्ली में CAA को लेकर फैली हिंसा में हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 20 लोगों की जान जा चुकी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। साथ में उन्होंने कहा कि पुलिस हालात को काबू नहीं कर पा रही। वो दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना की तैनाती के लिए गृह मंत्रालय को खत लिख रहे हैं।
उधर दिल्ली चुनाव में विवादों में रहे भाजपा नेता कपिल मिश्रा नें एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि “जिन्होंने कभी बुरहान वानी और अफ़ज़ल गुरु तक को आतंकवादी नहीं माना वो कपिल मिश्रा को आतंकवादी बता रहे हैं।”
आगे कपिल नें कहा कि “जो याकूब मेनन, उमर खालिद और शरजील इस्लाम को रिहा करवाने कोर्ट जाते हैं, वो कपिल मिश्रा को गिरफ्तार करने की माँग कर रहे हैं ।”

Leave a Reply

Previous Story

कश्मीर सँभालने वाले NSA अजित डोवाल को मिली दिल्ली, जाफ़राबाद 5 मिनट में खाली

Next Story

CAA विरोधियों पर बोले योगी- ‘लोग आगज़नी कर सकते हैं, ये उनकी गलतफहमी है’

Latest from दिल्ली एनसीआर